विदिशा नगर: 7 माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों का धरना जारी, यूथ कांग्रेस ने 10 दिन बाद तालाबंदी की चेतावनी दी
विदिशा के सम्राट अशोक टेक्निकल इंस्टीट्यूट में शिक्षकों का धरना 17वें दिन भी जारी रहा। शिक्षकों का आरोप है कि उन्हें पिछले 7 महीनों से वेतन नहीं मिला है। बुधवार दोपहर 1:00 यूथ कांग्रेस के अभिषेक परमार ने पहुंचकर समर्थन दिया और चेतावनी दी कि 10 दिनों में वेतन नहीं मिला तो कॉलेज में तालाबंदी की जाएगी। करीब 900 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।