पिपरई: सांदीपनि विद्यालय के उद्घाटन की तैयारियां तेज, विधायक ने किया स्थल निरीक्षण
सांदीपनि विद्यालय, पिपरई के प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। 4 फरवरी को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन को लेकर मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की ।