मां भगवती स्थल पर आजाद क्लब और महाकाल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति, गांव की प्रतिभाओं ने जीता दिल
भिट्ठामोड़, सीतामढ़ी (भारत-नेपाल सीमा)। सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड अंतर्गत श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पंचायत स्थित मां भगवती स्थल पर नवरात्र के अवसर पर आजाद क्लब और महाकाल ग्रुप के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
आजाद क्लब के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य, धार्मिक नाटकों और हैरतअंगेज करतबों से खूब वाहवाही बटोरी। वहीं, महाकाल ग्रुप ने हिरण्यकश्यप वध और भगवान नरसिंह अवतार का जीवंत मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की दमदार अदाकारी और शानदार प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।