डूंगला: डूंगला में मेघवाल समाज के सामुदायिक भवन का उद्घाटन, मंत्री गौतम भी रहे मौजूद
बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के ऐलवामाता, डूंगला में मेघवाल समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन व सराय का उद्घाटन सहकारिता मंत्री गौतम दक ने किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। मंत्री दक ने कहा कि एकता की नींव पर खड़ा हर विकास कार्य समाज को नई पहचान देता है।