टेन्ट हाउस एसोसिएशन शाहनगर द्वारा होली पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार 11 मार्च 2026 को होली मिलन समारोह एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शाम 6 बजे से बोरी रोड स्थित श्री जानकी पैलेस में किया गया, जिसमें टेन्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।