चरपोखरी: बैदेकोरी स्कूल पर जाने के लिए कच्ची रास्ता होने से बरसात के मौसम में बच्चों को आने-जाने में हो रही समस्या #jansamasya
बैदेकोरी गांव के स्कूल पर जाने के लिए कच्ची रास्ता होने के कारण बरसात के मौसम में बच्चों को आने-जाने में काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। जिसको लेकर ग्रामीणों के द्वारा जम कर हंगामा किया गया। शुक्रवार की दोपहर 1:00 के करीब ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में कच्ची सड़क होने के कारण स्कूल आने जाने वाले बच्चों को काफी समस्या हो रही है।