चरपोखरी: चरपोखरी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल रैली
चरपोखरी बाजार पर जदयू ने मंगलवार को शाम 4:00 के करीब मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली। जिसकी अध्यक्षता सियाडीह पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह ने की। रैली चरपोखरी बाजार से शुरू होकर बरनी मोड़ होते हुए नया थाना से पुनः चरपोखरी बाजार पर आकर समाप्त हुई।