चरपोखरी: चरपोखरी में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया सड़क जाम
राजद के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के शीर्ष नेताओं के निर्देशानुसार बुधवार की सुबह 7:00 बजे के करीब से ही सैकड़ो की संख्या में एकजुट होकर सड़क जाम किया गया। संबोधित करते हुए युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष राणा यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग व सरकार की मिली भगत से गरीब तबके के लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया जा रहा है।