चरपोखरी: मध्य विद्यालय खननीकलां में विषाक्त मध्याह्न भोजन खाने से 48 से अधिक बच्चे हुए बीमार
पीरो प्रखंड के मध्य विद्यालय खननीकलां में विषाक्त मध्याह्न भोजन खाने से 48 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। घटना गुरुवार दोपहर 2 बजे के करीब की बताई जा रही है। बीमार सभी बच्चों को इलाज के लिए सीएचसी पीरो में भर्ती कराया गया है। जिसमे कंचन कुमारी,अंजली कुमारी, धनवंती कुमारी, काजल कुमारी,आयुष कुमार, राहुल कुमार, प्रीति कुमारी सहित अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।