झारखंड- बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में AISA के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति का घेराव कर उन्हें ज़मीन पर बैठाकर अपनी समस्याएं सुनाईं। छात्रों ने बिजली-पानी, बैठने की व्यवस्था, लेट सेशन, रिजल्ट में देरी, LLM की पढ़ाई, लाइब्रेरी फंड और 77 करोड़ रुपये के फंड समेत 11 सूत्रीय मांगों पर लिखित जवाब मांगा। विरोध के बाद कुलपति ने लिखित आश्वासन पत्र जारी कर कई मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रदर्शन के दौरान दो साल के बच्चे को गोद में लेकर बैठी महिला को देखकर छात्र नेताओं ने प्रशासन पर नाराज़गी जताई।
Trand News India
#viral #news #trending #video #breakingnews
Agra, Agra | Aug 17, 2026