बक्सर: जिले में पिछले 24 घंटे में चलाए गए वाहन चेकिंग व रोको टोको अभियान में 22 अभियुक्त गिरफ्तार, 64 हजार वसूला जुर्माना
Buxar, Buxar | Jun 22, 2024 अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने पिछले 24 घंटे में छापेमारी कर 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शराब के सेवन में 12, शराब बरामदगी में 8, अन्य मामले में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं वाहन जांच क्रम में 64 हजार रूपए जुर्माना वसूला है।