बक्सर: जिले के वुशु खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेल में दिखाया प्रतिभा कौशल, जिला ने पाया तीसरा स्थान, वुशु संघ ने जताई खुशी.
Buxar, Buxar | Jun 22, 2024 राज्य के सिवान में आयोजित 14वीं बिहार राज्य वुशु प्रतियोगिता में जिले के वुशु खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा कौशल का जलवा दिखाया है. जिसके कारण जिले को पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है. खिलाड़ियों के जिला में आगमन के बाद संघ ने खुशी जताया है. इसके साथ ही संघ के अध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागी खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना की है.