हज़ारीबाग: शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच पर पत्रकार इलेवन का कब्जा
हजारीबाग शहर के संत कोलंबस स्टेडियम में जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच पर पत्रकार इलेवन ने कब्जा जमा लिया। रविवार को दोपहर में 12:00 बजे खेले गए मैत्री मैच में पत्रकार इलेवन ने 12 ओवर में 149 रन बनाए। ज़बाब में शिक्षा विभाग की टीम ने 12 ओवर खेल कर 6 विकेट के नुकसान पर 96 रन ही बना सकी।