रानीवाड़ा: रानीवाड़ा के आंद्रेश्वर महादेव मंदिर कोटडा में चोरी की वारदात मंदिर से चांदी के छत्र पर चोरों ने किया हाथसाफ़
जालौर जिले की रानीवाड़ा के निकट कोटड़ा गांव के आंद्रेश महादेव मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। जहां पर मंदिर के 2 किलो चांदी के छत्र पर चोरों ने हाथसाफ कर दिया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया,मामले की सूचना पर रानीवाडा पुलिस मौके पर पहुंची एवं पूरे मामले की जांच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।