जानसठ: भोपा क्षेत्र के मोरना कस्बे में मामूली विवाद के चलते एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
भोपा क्षेत्र के मोरना कस्बे मे सोमवार रात्रि लगभग 9:00 के आसपास मामूली विवाद के चलते एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया, जिसमे एक युवक के साथ बेरहमी से काफी देर तक मारपीट की गई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है, वीडियो के आधार पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अग्रिम कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।