शिवपुरी नगर: खोड़ में थ्रेसर में हाथ फंसने से युवक की उंगलियां कटीं, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
खलक सिंह जाटव पुत्र घंसू जाटव ने जानकारी देते हुए बताया की बीते रोज वह अपने खेत पर मूंगफली की फसल निकाल रहा था। तभी उसका हाथ थ्रेसर में चला गया। जिससे उसके हाथ की दो उंगलियां कट गई। जिसको उपचार हेतु पहले पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र फिर आज सोमवार की सुबह 10 बजे शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका उपचार जारी है।