शिवपुरी नगर: रानीपुरा में सेटिंग का काम करते समय मजदूर पर छत गिरने से हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
संतान जाटव पुत्र मंगी जाटव उम्र 35 साल आज रविवार को रानीपुरा में सेटिंग का काम करने गया हुआ था। जहां दोपहर ढाई बजे सेंटिंग की छत उस पर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु पोहरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत होने के चलते शाम 7:30 बजे शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।