शिवपुरी नगर: नमो नगर के पास खेत में मिला 72 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव, 3 दिन पहले जिला अस्पताल से लापता हो गया था मृतक
सईसपुरा के रहने वाले 72 वर्षीय इकबाल की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। 26 अक्टूबर को इकबाल बक्स जिला अस्पताल से लापता हो गए थे। बुजुर्ग के लापता होने की सूचना कोतवाली को दी गई थी। पुलिस बुजुर्ग की तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन आज सुबह 9 बजे बुजुर्ग का शव नमो नगर क्षेत्र के राकेश कुशवाह के खेत में मिला है।