दरभंगा: समाहरणालय धरना स्थल पर शिक्षा कर्मियों ने विभिन्न मांगों के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया
समाहरणालय धरना स्थल पर आज शिक्षा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस धरना में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं इंटर स्तर के बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। धरना में वित्त रहित स्कूलों के शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, संस्कृत व मदरसा शिक्षक, संगीत, शारीरिक एवं ललित कला शिक्षक समेत विभिन्न श्रेणी के शिक्षाकर्मी मौजूद रहे।