कवर्धा: शहर के जी श्याम नगर स्थित घर से ₹1.30 लाख के जेवरात और ₹67 हजार नकदी हुई चोरी, मामला दर्ज
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जहा कवर्धा शहर के जी श्याम नगर में अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।प्रार्थी दिनेश कुमार ने थाना में शिकायत कि उसके घर में कोई नहीं था। उस समय अज्ञात चोर ने फायदा उठाकर घर के आलमारी में रखे 1.30 लाख के जेवरात और 67 हजार रू नकदी रकम की चोरी कर फरार हो गया।जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।