घोड़ाडोंगरी: सतपुड़ा डेम सारनी का खोला गया एक गेट, एक गेट खोलकर तवा नदी में छोड़ा जा रहा पानी
सतपुड़ा डेम सारनी का गुरुवार को एक गेट खोला गया। डेम का एक गेट खोलकर तवा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। डेम का पानी तवा नदी में छोड़े जाने से तवा नदी उफान पर आ गई है। डेम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते डेम का वाटर लेवल बढ़ गया। जिसे मेंटेनेंस करने के लिए डेम का एक गेट खोला गया है।