सिकंदराराऊ: पुरदिल नगर में खुले नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचे दो युवक, जेसीबी की मदद से निकाली गई कार
पुरदिल नगर कस्बे में एक कार असंतुलित होकर रोड किनारे खुले नाले में जा गिरी। दुर्घटना के वक्त दो युवक कार में सवार थे जो बाल-बाल बच गए। देर रात जेसीबी की मदद से नाले में से कार को बाहर निकाला गया। वही लोगों का कहना है इसमें नगर पंचायत की घोर लापरवाही है, रोड किनारे नाले को खुला छोड़ रखा है।