इटारसी: कलेक्टर के निर्देश पर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को हटाया,शासकीय जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त एसडीएम रहे उपस्थित
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे जनसंपर्क विभाग ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि इटारसी एसडीएम नीलेश शर्मा के निर्देश पर सोमवार को राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने इटारसी शहर स्थित भूमि शीट नंबर-42, खसरा नंबर-1.396 हे. शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया।