देवबंद: थाना नानौता पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया, न्यायालय से जारी हुए थे वारंट
थाना नानौता पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल की है। एसएसपी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।