प्रतापगढ़: सीदरिया गांव में खेत पर काम करते समय किसान बेहोश हुआ, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
प्रतापगढ़ जिले के सीदरिया गांव में कृषि कार्य के दौरान एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बाबू लाल मीणा (49) पुत्र बगदीराम मीणा निवासी सीदरिया थाना प्रतापगढ़ अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आए और वे खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों