बीघापुर: बीघापुर के मगरायर के युवक के साथ हुई साइबर ठगी, पुलिस में की गई शिकायत
Bighapur, Unnao | Jan 14, 2026 बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मगरायर निवासी युवक के मोबाइल में जालसाजों ने लिंक भेजकर निकाले 47 हजार रुपये ।पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है । मगरायर निवासी नीलेश दीक्षित ने बताया कि 8 जनवरी दिन गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक लिंक आया । लिंक डाऊनलोड करने के बाद बैंक खाता का विवरण भरने के बाद उसके अकाउंट से 47 हजार रुपये कट गए ।