बीघापुर: कुतुबुद्दीन गढ़ेवा में दो पक्षों के बीच मारपीट, 15 लोगों पर मारपीट करने का आरोप
Bighapur, Unnao | Jan 13, 2026 बारासगवर थाना क्षेत्र कुतुबुद्दीन गढ़ेवा में चिलौली गढ़ेवा मार्ग के किनारे घूरा डालने व जानवर बांधने की जमीन को लेकर दो पक्ष में सोमवार देर शाम विवाद हो गया।पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र लेकर लगभग 15 लोगों के ऊपर मारपीट गाली गलौज धमकी देने का आरोप लगाया है। कुतुबुद्दीन गढ़ेवा निवासी सुशील कुमार पुत्र शिव शंकर यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है।