बीघापुर: बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को बहला-फुसलाकर रायबरेली जिले के युवक ने भगा लिया
Bighapur, Unnao | Jan 13, 2026 बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर पुत्री के अपहरण किए जाने का आरोप लगाया है। पुत्री की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 10 जनवरी दिन शनिवार को सुबह 10:00 बजे उसकी पुत्री घर से बाहर गई हुई थी वापस नहीं लौटी। जानकारी करने पर मालूम हुआ थाना खीरों क्षेत्र जिला रायबरेली निवासी युवक उसे बहला फुसलाकर साथ ले गया है।