पाटी: पाटी थाना परिसर में बकरीद व आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील
Pati, Barwani | May 25, 2026 आगामी दिनों में आने वाले त्यौहार व बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नायब तहसीलदार दीपक मर्सकोले,थाना प्रभारी RD यादव मौजूद थे। थाना प्रभारी ने सभी समुदायों से बकरीद व अन्य त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने अपील की। उन्होंने कहा कि बकरीद पर्व के दौरान प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल रहेगा।