सत्तर कटैया: कृषि विज्ञान केन्द्र अगवानपुर में एक कार्यक्रम आयोजित कर महिला कृषकों के बीच वनराजा प्रजाति का चूजा वितरण किया गया
कृषि विज्ञान केन्द्र अगवानपुर में एक कार्यक्रम आयोजित कर बीस महिला कृषकों के बीच चूजा का वितरण किया गया। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा महिला कृषक को चूजा से होनेवाले लाभ के बारे में जानकारी देते हुये बताया गया कि वनराजा प्रजाति का यह चूजा वर्ष में 150-170 अण्डे देती है जिससे कृषकों को काफी लाभ होगा। इस मौके पर कई कृषि वैज्ञानिक उपस्थित थे।