सत्तर कटैया: सत्तर में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक जख्मी, पीड़ित पक्ष ने बिहरा पुलिस से न्याय की लगाई गुहार
सत्तर में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी। मारपीट की इस घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। मारपीट की इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा बिहरा पुलिस को एक आवेदन देते हुये न्याय की गुहार लगाई गई है। आवेदन के आलोक में बिहरा थाना पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। जख्मी को ईलाज हेतु सहरसा अस्पताल भेजा गया।