सत्तर कटैया: बेला बगरौली के पास दो दिन पूर्व हुये सड़क दुर्घटना में एक युवक के मौत के बाद बिहरा पुलिस ने एक हाईवा वाहन को किया जब्त
बेला बगरौली के पास दो दिन पूर्व हुये सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत के बाद बिहरा पुलिस ने एक हाईवा वाहन को जब्त किया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करते हुये पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व बेला बगरौली के पास सड़क दुर्घटना में तुनियाही गांव के बाइक सवार युवक रघुवीर शर्मा की मौत हो गई थी।