सत्तर कटैया: भेलवा में 3 दिवसीय बिहार राज्य भगैत महासम्मेलन को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
भेलवा में 3 दिवसीय बिहार राज्य भगैत महासम्मेलन को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। क्षेत्र की 1100 किशोरियां एवं महिलाएं शिव मंदिर भेलवा से माथे पर कलश लेकर विभिन्न टोले व मोहल्ले का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचीं। 3 दिवसीय कार्यक्रम को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोग जुटे हुए थे।