डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह एवं एसपी शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अर्धसैनिक बल के साथ बैठक की गई. बैठक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों के साथ गुरुवार को 3:00 बजे अपराह्न में की गई. बैठक में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के दौरान सुरक्षा एवं स्वच्छ मतदान पर चर्चा की गई.