डिंडौरी: वन विभाग करंजिया ने जंगली सूअर का मांस रखने और परिवहन करने के आरोप में पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
वन विभाग करंजिया कि टीम ने गश्त के दौरान जंगली सूअर का कच्चा मांस रखने और मोटरसाइकिल से परिवहन करने के आरोप में पांच आरोपियों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए बुधवार दोपहर 3:00 बजे न्यायालय में पेश किया। दरअसल वन विभाग कि टीम ने जंगली सूअर के कच्चा मांस के साथ शिकार में उपयोग उपकरण के साथ गिरफ्तार किया ।