मेदिनीनगर के छः मुहान चौक पर रविवार की सुबह करीब 7 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के काटकोनधा गांव निवासी डब्लू के रूप में की गई है। हादसे के बाद ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत मेदिनीनगर एमएमसीएच पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।