पलामू जिले के मनातू और तरहसी के सीमावर्ती वंशी के भीतडीहा और कसमार के जंगल में रविवार सुबह 7.30 बजे पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया टीएसपीसी का कमांडर मुखदेव यादव के खिलाफ दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बिहार और झारखंड में उसका आतंक बना हुआ था। झारखंड सरकार ने आपराधिक मामलों को देखते हुए 5 लाख का इनाम घोषित किया गया था।