तमकुही राज: विशुनपुरा थाना क्षेत्र में मिली किशोरी के शव को लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, मंत्री ने न्याय का भरोसा दिया
विशुनपुरा थाना क्षेत्र में फंदे से लटका मिला किशोरी के शव के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार के बीच पहुँचे दर्जा प्राप्त मंत्री से पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने विशुनपुरा पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाया। दर्जा प्राप्त मंत्री ने पीड़ित परिवार को ढांढस बाधते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया है।