तमकुही राज: तमकुहीराज से बनारस को जोड़ने वाले NH-727 B के लिए अधिगृहीत जमीन के 1527 किसानों में से 784 को ही मिला मुआवजा
तमकुहीराज से बनारस को जोड़ने वाले NH727 बी का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस मार्ग में कुशीनगर जिले के तमकुहीराज तहसील के लगभग एक दर्जन गांव के 1527 किसानों की कृषि भूमि व 207 भूखंड (भवन) पड़ रहा है। लेकिन आवश्यक प्रपत्र के जमा न होने के अभाव में लगभग 50 प्रतिशत किसानों का मुआवजा नहीं मिल पाया है।