तमकुही राज: सेंदुरिया में भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ व शिव प्राण प्रतिष्ठा का हुआ आयोजन, 1101 कन्याओं ने उठाया कलश
तमकुहीराज विकास खण्ड के गांव सेंदुरिया ग्रामसभा में स्थित मां कंकाली मंदिर पर रुद्र महायज्ञ और शिव प्राण प्रतिष्ठा के लिए विधिवत पूजन अर्चन और गाजे बाजे के साथ काफी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने 1101 कन्याओं के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। इस दौरान विभिन्न दलों से जुड़े स्थानीय व क्षेत्रीय नेताओं ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया।