तमकुही राज: पटहेरिया फोरलेन कट पर ओवरटेकिंग के दौरान ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कार डिवाइडर पर चढ़कर सर्विस लेन पर पहुँची
फोरलेन पर स्थित पटहेरिया चौराहे पर एक लग्जरी कार ट्रक के ओवर टेकिंग के दौरान ट्रक से टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ सर्विस सड़क पर जा गिरा। संयोग रहा की सर्विस सड़क पर उस समय कोई नहीं था नहीं तो बड़ी दुर्घटना से हो सकती थी। इस दुर्घटना के बाद पहुँचे स्थानीय लोगों ने कार सवारों को कार से बाहर निकाला।