संभल: संभल पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने चलाया मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को वितरित किए पंपलेट और दिए नंबर
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को संभल पुलिस की एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूक किया गया। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पंपलेट देकर उन्हें जरूरी नंबरों के बारे में अवगत कराया गया।