पाटन: चौधरी मोहल्ला वार्ड नंबर 4 में निकली मॉनिटर लिजर्ड, वन्य प्राणी विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू
Patan, Jabalpur | Apr 18, 2026 चौधरी मोहल्ला पाटन वार्ड नंबर 4 में मुन्नालाल प्रजापति के घर में शनिवार शाम लगभग 4:00 बजे एक मॉनिटर लिजर्ड निकलने से दहशत मच गई थी जिसके बाद वन्य प्राणी विशेषज्ञ ने मौके पर पहुंचकर उसका रेस्क्यू किया। बताया जाता की तीन-चार दिन से वार्ड में मॉनिटर लिजर्ड घूम रही थी इसके कारण लोगों के मन में दहशत थी फिलहाल उसका रेस्क्यू का जंगल में छोड़ दिया गया।