रावतसर: महेश नवमी पर राजेश सोमानी जिला अध्यक्ष और नौरंग सोमानी जिला सचिव निर्विरोध निर्वाचित
माहेश्वरी समाज सेवा समिति व माहेश्वरी महिला मंडल रावतसर के तत्वाधान में रविवार को महेश नवमी का पावन पर्व श्रद्धा उल्लास व भव्यता के साथ मनाया गया दिनभर धार्मिक सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हुए इस मौके पर जिला माहेश्वरी महासभा का जिला स्तरीय चुनाव आयोजित हुआ जिसमें राजेश सोमानी को जिला अध्यक्ष व नौरंग सोमानी को जिला सचिव निर्विरोध निर्वाचित किया गया