मिर्ज़ापुर: डीजे पर डांस करने को लेकर घराती और बाराती भिड़े, दोनों पक्षों से 10 लोग घायल, पुलिस ने शादी संपन्न कराई
चिल्ह कोतवाली क्षेत्र के चिल्ह गांव में डीजे पर डांस करने को लेकर घराती और बराती में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया। गांव निवासी गिरजा शंकर निषाद की पुत्री संगीता निषाद की शादी वाराणसी के टिकरी में तय हुई थी।