मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के तिलाई मौआर गांव में मां ने 6 वर्षीय बेटी को पिलाया जहर, खुद भी पिया जहर, दोनों की हुई मौत
विंध्याचल थाना क्षेत्र के तिलई मौआर गांव में शनिवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे। 38 वर्षीय रंजना देवी अपनी 6 वर्षीय बेटी आस्था को ग्लूकोज बता कर जहर पिला दिया। और खुद जहर पी ली। 12 वर्षीय बड़ी बेटी अतिष्ठा को भी वह पिलाने की कोशिश की। लेकिन शक होने पर वह भाग निकली। जहर पीने के बाद दोनों मां बेटी की हालत गंभीर होने पर। देर रात वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।