मिर्ज़ापुर: गोडटूटवा गांव में ट्रैक्टर चालक की मदद करने पर युवक को थ्रेसर मशीन ने दबाया, युवक की हुई मौत
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के गोडटूटवा गांव में 25 वर्षी युवक आशीष उर्फ बबलू शनिवार की शाम 5:30 बजे अपने घर से चंद कदम की दूरी पर सड़क के किनारे खड़े थे। सामने से आ रहे ट्रैक्टर जो की थ्रेसर मशीन लेकर आ रहा था और वह गड्ढे में चला गया जिसे निकालने के लिए ट्रैक्टर चालक पास में खड़े युवक आशीष को बुलाकर जग मशीन लगाकर उठवा रहा था मशीन गिरने से आशीष की मौत हो गई।