मिर्ज़ापुर: समाजवादी पार्टी के युवा नेता ने गणेशगंज मोहल्ले में युवती के साथ हुए जघन्य अपराध पर बाबा का बुलडोजर चलाने की मांग की
समाजवादी पार्टी के युवा नेता सतीश मिश्रा ने गणेश गंज मोहल्ले में युवती को घर में घुसकर उसकी ब्लेड से गला काटने और हाथ का नस काटने के मामले में पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 40 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक अपराधी पकड़ा नहीं गया। पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। अगर बाबा का बुलडोजर भी चलाना पड़े तो चलाए।