चाईबासा ट्रेज़री से अवैध निकासी के मामले में जेल में बंद आरोपी लेखा विभाग के सिपाही देव नारायण मुर्मू समेत तीन को राहत नहीं मिली है. सीआईडी की विशेष कोर्ट ने देव नारायण मुर्मू, अरुण कुमार मार्डी और सरकार हेमरोम की जमानत याचिका खारिज कर दी है. अरुण कुमार मार्डी सिपाही देव नारायण मुर्मू के जीजा हैं. सरकार हेमरोम साला है।