बेतिया: प्रधानमंत्री के दौरे के लिए स्कूल-आंगनबाड़ी बंद करने पर भाकपा का विरोध, कहा- 'अघोषित आपातकाल'
पीएम नरेंद्र मोदी के मोतिहारी दौरे को लेकर जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने के आदेश पर भाकपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने इसे “अघोषित इमरजेंसी” बताते हुए कहा कि यह फैसला लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर पोषाहार रोका गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।